मुंबई, 15 अक्टूबर। बॉलीवुड के बादशाह शाहरूख खान जल्द ही हॉलीवुड निर्देशक पॉल श्रेडर के साथ मुंबई अंडरवल्र्ड पर बन रहीं एक फिल्म में नजर आएंगे। "एक्सट्रीम सिटी" नाम से बन रहीं इस फिल्म का बजट एक करो़ड डॉलर है और भारत में इस फिल्म के लिए पॉल ने फिल्म निर्देशक अनुभव सिंहा और पटकथाकार मुश्ताक शेख के साथ करार किया हैं। सुनने में आया है कि मुश्ताक शेख ने ही शाहरूख से इस काम के लिए हां करवाई। मुश्ताक ने शाहरूख की पिछली फिल्म "ओम शांति ओम" और "बिल्लू" के लिए पटकथा लिखी थीं और अब उनके साथ उनकी घरेलू बैनर तले बन रही फिल्म "रॉ-1" में भी काम कर रहे हैं।
|