मेलबोर्न। कुत्ते द्वारा इंसानों को काटने की घटनाएं तो सर्वविदित हैं। ऎसी घटना शायद आपके गली, मुहल्ले आदि आपके सामने भी घटा हो। ऑस्ट्रेलिया में एक शख्स ने अपने पालतू कुत्ते को बचाने के लिए एक कुत्ते को काट लिया।
ऑस्ट्रेलिया के कोलेंडिना समुद्र तट पर फिलिप लेन पत्नी लिंडा और अपने दो वर्षीय कुत्ते (बड्डी) के साथ शाम को टहल रहे थे। इसी दौरान एक बडे़ कुत्ते ने बड्डी को झपटक र अपने जबडे़ में दबा लिया। लेन ने कहा कि उन्होंने हमलावर कुत्ते को रोकने और उसके जब़डे से बड्डी को छु़डाने का प्रयास किया। मेरी पत्नी चिल्ला रहीं थी और उसे छु़डाने का प्रयास कर रही थी लेकिन वह सफल नहीं हुई।
|