मुंबई। भारत के ऑस्कर पुरस्कार विजेता संगीतकार ए.आर.रहमान ने आज एक आनलाइन स्टोर खोला जहां उन्होेने "स्लमडाग मिलियनेयर" और "एलिजाबेथ" के साउंड ट्रैक बेचे। रहमान की आधिकारिक वेबसाइट पर इसे "ए आर रहमान स्टोर" कहा गया हैं। इस आनलाइन स्टोर पर सात किस्म के उत्पाद बेचे जाते हैं लेकिन इसमें बिक्री पूर्व टिकट, डीवीडी और कुछ और तरह चीजों की बिक्री की सुविधा का वादा किया गया हैं। फिलहाल इस आनलाइन स्टोर से सिर्फ कनाडियाई डालर, यूरो, ब्रिटिश पौंड और अमेरिकी डालर के जरिए खरीदारी की जा सकती हैं। "साउंडट्रैक एंड स्कोर" के तहत "स्लमडाग मिलियनेयर, एलिजाबेथ, द गोल्डन एज, बांबे ड्रीम्स और वंदे मातरम, बिटवीन हेवेन एंड अर्थ और बेस्ट आफ ए आर रहमान" आदि को शामिल किया गया हैं। इनकी कीमत 12. 49 से 22.99 डालर के बीच हैं। उनके ताजातरीन बेहतरीन गानों की सूची में "रंग दे बसंती, बरसों रे, तेरे बिना, मैय्या, घनन-घनन, राधा कैसे न जले, धीमे..धीमें, सो गए है, ये रिश्ता, ऎ नाजनीन सुनो ना" जैसे गाने शामिल किए गए हैं।
|