मुंबई। ब्रिटिश फिल्मकार डैनी बॉयल की ऑस्कर विजेता फिल्म "स्लमडॉग मिलिनेयर" के जरिए करोडों डॉलर की कमाई करने वाले फिल्म के निर्माताओं ने झुग्गियों में रहने वाले बच्चों के स्वास्थ्य और शिक्षा पर 7,44,000 डॉलर खर्च करने का फैसला किया है।
फिल्म में अहम भूमिका निभाने वाले बॉलीवुड के अभिनेता अनिल कपूर ने कहा यह फिल्म बच्चों में पाई जाने वाली सकारात्मक ऊर्जा को दिखलाती है। यह बच्चों के कारण सफल रही, इसलिए हमने इस फिल्म में होने वाली आय का एक हिस्सा झुग्गियों में रहने वाले बच्चों के स्वास्थ्य और शिक्षा पर खर्च करने का फैसला किया है।
कपूर ने कहा कि यह राशि एक संस्था को दी जाएंगी, जो काफी लंबे समय से बच्चों के हितों के लिए कार्य कर रही है। फिल्म निर्माता क्रिश्चियन कोल्सन ने कहा, इस राशि से हम हजारों युवाओं को अच्छा स्वास्थ्य और शिक्षा देकर खुशी महसूस करेंगे।
|