लंदन। ब्रिटिश अभिनेत्री और मॉडल एलिजाबेथ हर्ले अपनी क्रिसमस की छुटि्टयां भारत में एक घर खोजने में बिताएंगी। वह भारत में एक खूबसूरत घर खरीदना चाहती हैं। वेबसाइट कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम के अनुसार हर्ले ने 2007 में इंग्लैंड में वस्त्र निर्माता अरूण नायर से विवाह किया था, इसके बाद उन्होंने जोधपुर में एक बार फिर विवाह किया था। अब यह जोडा भारत में छुटि्टयां बिताएगा। जहां वे छुटि्टयों के दौरान अपने लिए एक घर खोजेंगे। अभिनेत्री का कहना है कि हम इस साल पूरी छुटि्टयां भारत में बिताएंगे। हम राजस्थान में जहां मैंने और अरूण ने विवाह किया था, वहां कुछ सम्पत्ति खरीदना चाहते हैं। हमें रेगिस्तान में रहना पसंद हैं।
|