नई दिल्ली, 27 अप्रैल। लोकसभा चुनाव लड रहे प्रत्याशियों के प्रचार में कई फिल्मी हस्तियां हिस्सा ले रही है। इनमे सबसे पहला नाम सलमान खान का आता है। अब इस लिस्ट में बॉलीवुड अभिनेत्री सेलिना जेटली का नाम भी जुड गया है। सेलिना ने उत्तर प्रदेश की फतेहपुर सीट से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी विभाकर शास्त्री के पक्ष में प्रचार किया। विभाकर और सेलिना के परिवार में काफी पुराने संबंघ है। विभाकर भूतपूर्व प्रघानमंत्री लाल बहादूर शास्त्री के पौत्र है। सेलिना और विभाकर के दादा आपस में गहरे दोस्त थे, और तभी से दोनों के बीच पारिवारिक संबंघ चले आ रहे है। सेलिना ने कहा कि विभाकर को मैं व्यक्तिगत स्तर पर जानती हूं। उनमें एक अच्छे नेता के गुण मौजूद है, इसलिए मैं प्रचार करने को तैयार हुई।
|