मुंबई, 4 जून। मशहूर संगीतकार ए.आर.रहमान न्यूयार्क में आयोजित एक कार्यक्रम में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की पत्नी मिशेल ओबामा के साथ नजर आए। रहमान ने कहा कि इस कार्यक्रम में मिशेल ओबामा उनकी पास वाली टेबल पर ही बैठी थी। कार्यक्रम में मिशेल के अलावा ओपरा विनफ्रे और टाइम पत्रिका के मुख्य कार्यकारी अघिकारी भी उपस्थित थे। रहमान को फिल्म "स्लमडॉग मिलिनेयर" में बेहतरीन संगीत देने के लिए ऑस्कर पुरस्कार से नवाजा गया था। रहमान ने कहा कि इस प्रतिष्ठित सम्मान ने उनकी जिंदगी बदल दी। रहमान ने कहा कि कार्यक्रम में स्लमडॉग का लोेकप्रिय गीत "जय हो" भी गूंज रहा था। रहमान ने कहा कि पश्चिमी देशों में भी अब भारतीय संगीत को लोग सुनने लगे है।
|