मुंबई, 15 जून। प्रोडक्शन, टेलीविजन और क्रिकेट के क्षेत्र में हाथ आजमाने के बाद बॉलीवुड अभिनेता शाहरूख खान ने निर्देशक बनने का इरादा भी कर लिया है। लेकिन इसको लेकर वह अभी दुविघा से ग्रसत है। इस बारे में उनका कहना है कि मैं अभी इस बारे में कोई अंतिम फैसला नही ले सका हूं। मेरे विचार से निर्देशन बेहद एकाकी काम है, और मैं इतनी जल्दी अकेलेपन का शिकार नही होना चाहता। शाहरूख ने पहले भी करण जौहर की फिल्म "कभी अलविदा न कहना" में फुटबाल से जुडे दृश्य निर्देशित किए थे। इसके अलावा वह आदित्य चोपडा की फिल्म "रब ने बना दी जोडी" के जापान दर्शन वाले दृश्य भी लिख चुके है। यही वजह है, कि छोटे-छोटे हाथ आजमाने के बाद अब वह पूरी तरह से निर्देशन की जिम्मेदारी संभालने की इच्छा रखते है। शाहरूख ने कहा कि इतना तय है कि जब कुछ करने को नही रहेगा, तो निश्चित तौर पर मैं फिल्म का निर्देशन करूंगा।
|