नई दिल्ली, 30 अगस्त। अभिनेता-निर्माता अजय देवगन की हास्य से भरपूर फिल्म "ऑल द बेस्ट" में बॉलीवुड के मुन्नाभाई संजय दत्त बैंड बजाते नजर आएंगे। इस फिल्म के एक गाने में संजय दत्त बैंड बजाते दिखेंगे। फिल्म का यह गाना काफी दिलचस्प होगा, क्योंकि एक और जहां संजय दत्त बैंड बजाएंगे वहीं अजय देवगन भी गाने में घूम मचाते दिखेंगे। इस फिल्म में अजय देवगन, संजय दत्त, फरदीन खान के अलावा बिपाशा बसु और मुग्घा गोडसे भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी कर रहे है।
|