CP1 पेट्रोल के दामों में आग तो फूटा लोगों का गुस्सा, झारखंड में लूटा पेट्रोल पंप - www.khaskhabar.com
  • Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia

पेट्रोल के दामों में आग तो फूटा लोगों का गुस्सा, झारखंड में लूटा पेट्रोल पंप

published: 24-05-2012

नई दिल्ली। गुरूवार सुबह-सुबह उठते ही देशभर में लोगों को बुरी खबर मिली। आधी रात से ही पेट्रोल के दामों में भारी बढोतरी कर दी गई। यह वृदि्ध भी संसद सत्र खत्म होते ही की गई है। सरकार का कहना है कि रूपए की कीमत में गिरावट की वजह से यह फैसला लेना पडा है। पेट्रोल की कीमतों में एक साथ साढे सात रूपए प्रति लीटर का इजाफा किया गया है, जो पहली बार हुआ है। देश में पेट्रोल की सबसे बडी बढोतरी की खबर मिलते ही राजधानी दिल्ली में लोगों का गुस्सा उफान पर नजर आया। प्रीत विहार इलाके में लोग सडक पर उतर आए और जमकर नारेबाजी की और सडक जाम कर दी। मायानगरी मुंबई में भी लोग सडक पर उतर आए और प्रदर्शन किया। यहां आधी रात से पहले ही लोगों में तेल भरवाने की इतनी होड मच थी थी कि ट्रैफिक की समस्या खडी हो गई। इसे संभालने के लिए ट्रैफिक को काफी मशक्कत करनी पडी। कुछ जगहों पर पेट्रोल पंपों ने 12 बजे से पहले तेल देने से ही मना कर दिया। करनाल के लोग भी विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। यहां जैसे ही आधी रात से पेट्रोल की कीमतें बढने की खबर आईं, पेट्रोल पंप के मालिकों ने अपने पेट्रोल पंप ही बंद कर दिए जिससे लोग भडक गए। जयपुर में भाजपा कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन के लिए सडक पर उतरे। यहां कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ धक्का-मुक्की भी हुई। हैदराबाद में पेट्रोल पंपों के बाहर लोगों की लंबी कतारें लग गईं जिसके बाद हालात को संभालने के लिए पेट्रोल पंपों पर पुलिस जाप्ता लगाना पडा। ऎसी ही खबरें देश के अन्य राज्यों से भी मिल रही हैं। पटना में लोगों का गुस्सा सडक पर फूटा, लखनऊ में भी लोग चंद पैसे बचाने के लिए पेट्रोल पंपों पर उमड पडे। झारखंड के धनबाद और झरिया में तो लोगों ने पेट्रोल पम्प पर जमकर पथराव किया और लूटपाट की। पेट्रोल की बढी कीमतों को लेकर केरल में लेफ्ट डेमोRेटिक फ्रंट ने हडताल की घोषणा कर दी है। हालांकि उतराखंड सरकार ने बढे हुए पेट्रोल के दामों पर से वैट हटा दिया, जिससे यहां की जनता को 1 रूपए 87 पैसे पेट्रोल सस्ता मिलेगा लेकिन कुल मिलाकर देश में तेल के दामों में जिस तरह से रिकॉर्ड तोड बढोतरी की गई है उससे लोग सन्न हैं। बता दें कि दिल्ली पेट्रोल अभी तक 65.64 रूपए प्रति लीटर मिलता था जो अब 7 रूपए 54 पैसे बढ़ने के बाद 73.18 रूपए में प्रति लीटर मिलेगा। मायानगरी मुंबई में अब तक पेट्रोल 70.66 रूपए प्रति लीटर मिलता था जो कि अब 7 रूपए 91 पैसे बढने के बाद 78.57 रूपए में एक लीटर मिलेगा। इसी प्रकार कोलकाता में 70.03 रूपए प्रति लीटर मिल रहा पेट्रोल अब 7 रूपए 85 पैसे बढ़ने के बाद 77.88 रूपए लीटर मिलेगा। चेन्नई में इसकी कीमत 69.55 रूपए से बढकर अब 77 रूपए 53 पैसे हो गई है। देश में सबसे महंगा पेट्रोल हैदराबाद में बिकेगा। यहां अब तक 73.43 रूपए में एक लीटर पेट्रोल मिलता था जो 9 रूपए के इजाफा के साथ 82 रूपए 43 पैसे में मिलेगा।

Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

1 / 45

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved