CP1 असम में हिंसा, पांच लोगों की मौत, चिराग में कफ्र्यू - www.khaskhabar.com
  • Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia

असम में हिंसा, पांच लोगों की मौत, चिराग में कफ्र्यू

published: 26-08-2012

गुवाहाटी। असम में चिरांग जिले के बोडोलैंड क्षेत्रीय स्वायत जिलों क्षेत्र बीटीएडी में शनिवार शाम भडकी हिंसा में पांच लोगों की मौत हो गई। इस दौरान दो लोगों के लापता होने की भी सूचना है। प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल ही पूरे जिले में एहतियातन कर्फ्यू लगा दिया है। चिरांग जिले के अमगुरी क्षेत्र के एक राहत शिविर से आ रहे दो वाहनों को अज्ञात हमलावरों ने निशाना बनाया। इसमें पांच लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और दो अन्य लापता बताए गए हैं। हमले में अन्य यात्री बच गए। ये दोनों वाहन जिला मुख्यालय डिजनी जा रहे थे। वाहनों में सवार यात्रियों की वास्तविक संख्या के बारे में अभी सही जानकारी नहीं मिली है। शनिवार शाम हुए हमले की घटना को मिलाकर बीटीएडी और आसपास के क्षेत्रों में भडकी हिंसा में 20 जुलाई से अब तक मरने वालों की संख्या बढकर 82 हो गई और साढे चार लाख लोग विस्थापित हुए हैं। इस बीच पश्चिमी असम के कोकराझार जिले में शनिवार को दिन में स्थिति में सुधार आने पर अनिश्चितकालीन कर्फ्यू में कई घंटे की ढील दी गई है। पुलिस ने इन दंगों के सिलसिले में बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) के एक स्थानीय विधायक को गिरफ्तार किया है। कर्फ्यू में सुबह से शाम तक छूट दी गई ताकि लोग आवश्यक खाने-पीने की वस्तुएं खरीद सकें। चिरांग जिले के बीटीएडी क्षेत्र, बक्सा और धुबरी जिलों में रात का कर्फ्यू तथा निषेधाज्ञा अभी भी लागू है जबकि कोकराझार में इसे अनिश्चितकालीन कर्फ्यू में तब्दील किया गया है।

Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved