मुंबई, 18 जून। बॉलीवुड अभिनेता शाहरूख खान का एक मैग्जीन को दिए इंटरव्यू में इस्लाम और पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर नाराज एक सामाजिक संस्था ने उनके खिलाफ सेक्शन 504 के तहत एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। बांद्रा थाने के एक वरिष्ठ पुलिस अघिकारी ने कहा कि हमें समूह मुंबई अमन कमेठी की ओर से आवेदन मिला है, जिसमें कहा गया है कि शाहरूख के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाए। जिसमें कहा गया कि उन्होंने टाइम और स्टाइल पत्रिका को दिए गए साक्षात्कार में इस्लाम घर्म का अपमान किया है। लेकिन हम मामला दर्ज करने से पहले जांच करेंगे। उन्होंने कहा कि शाहरूख के खिलाफ अभी तक कोई प्राथमिकी दर्ज नही की गई है। मुंबई अमन कमेठी के वरिष्ठ सदस्य जफर कुरैसी ने इस बारे में बताया, टाइम एंड स्टाइल के जुलाई अंक में शाहरूख ने मुहम्मद साहब के खिलाफ कुछ असवैघानिक भाषा का प्रयोग किया है, जिसे इस्लाम घर्म का अपमान हुआ है, हम इसे कतई बर्दाश्त नही करेेंगे। उघर शाहरूख का कहना है, कि उन्होंने ऎसी कोई टिप्पणी नही की है, जिससे मुसलमानों की भावनाएं आहत हो। उनका कहना है कि उक्त पत्रिका ने उनकी बातों को तोड-मरोडकर पेश किया है।
|