Home Bookmark this site!
RSS Feed
 

हर खबर खास खबर
 
Search Now
   
21000, BSE Sensex by July 2010
पहला पन्ना » मूवी-मसाला » कमबख्त इश्क मसालेदार फिल्म
 
कमबख्त इश्क मसालेदार फिल्म
03  जुलाई, 2009

निर्माता : साजिद नाडियाडवाला,
निर्देशक: साजिद खान,
संगीतकार: अनुमलिक, सुलेमान मर्चेघण्ड, आर डी वी,
गीतकार : आर डी बी, साबिर खान, अंविता गुरमान,
कलाकार : अक्षय कुमार, करीना कपूर, आफताब शिवदसानी, अमृता अरोडा, सिल्वेस्टर स्टेलोन, डेसी।
समीक्षा: निर्माता साजिद नाडियाडवाला और निर्देशक साजिद खान की फिल्म "कमबख्त इश्क " के जरिए बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और अभिनेत्री करीना कपूर की जोडी ने पर्दे पर घमाल मचा दिया है। साजिद नाडियाडवाला चमक दमक भारी फिल्में बनाने के लिए जाने जाते है, और इनकी नई फिल्म "कम्बख्त इश्क" भी
इस श्रेणी की फिल्म है।
फिल्म "कमबख्त इश्क" एक कॉमेडी फिल्म है। फिल्म की कहानी ऎसे दो लोगों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो शादी के खिलाफ है। लेकिन मौज-मस्ती करने से कोई परहेज नही। विराज(अक्षय कुमार)फिल्म में स्टंट मैन का रोल निभा रहे है। स्टंट करके पैसे कमाना और लडकियों पर उडा देना उसका पसंदीदा शौक है। सिमरीता(करीना कपूर)सर्जन बनने वाली है, और बाकी समय में मॉडलिंग करती है। वह एक सुपर मॉडल है। विराज और सिमरीता को शादी का शौक नही।
विराज महिलाओं को मजेदार चीज कहते है, वहीं सिमरीता को जीवन जीने के लिए किसी पुरूष की जरूरत नही है। विराज अपने छोटे भाई लकी(आफताब शिवदसानी)को बहुत चाहता है। लेकिन लकी विराज से थोडा अलग है। लकी प्यार को पूजा समझता है और अपनी प्रेमिका कामिनी(अमृता अरोडा) से शादी करना चाहता है। विराज अपने भाई लकी को शादी करने से मना करता है। उसे बहुत समझाता है। लडकियों की बुराई करके वह अपने भाई का दिल कामिनी से हटाना चाहता है। वहीं दूसरी ओर सिमरीता अपनी सहेली कामिनी को भी शादी के लिए मना करती है। लेकिन दोनों नही मानते है। लकी और कामिनी की शादी होती है, यहां पर विराज और सिमरीता की मुलाकात होती है। न चाहते हुए भी उन्हें शादी का हिस्सा बनना पडता है। उनमें टकराव की वजह से तनाव की परिस्थितियां पैदा होती है। तभी अचानक एक घटना घटती है, जिसके कारण उन्हें साथ रहना पडता है, जोकि उन्होंने सपने में भी नही सोचा था। फिल्म में मघ्यांतर से पहले का भाग काफी शानदार है। लेकिन उसके बाद फिल्म घीमी हो जाती है और अंत में फिर से उसमें जान आती है।
क्यों देखे:-
यह एक मसाला फिल्म है, जो विशुद्ध रूप से मनोरंजन के लिए बनाई गई है। यानी आप दिमाग घर पर रख कर आइए और बस मजा लिजिए। क्योंकि मजे की सारी चीजे इस फिल्म में मौजूद है। आप हंसते भी है, उदास भी होते है, और ग्लैमर भी भरपूर है। और सबसे अच्छी बात यह है कि फिल्म में कई हॉलीवुड स्टार जैसे सिल्वेस्टर स्टेलन, डेनिस रिचड्र्स आदि भी दिखाई देंगे। इस फिल्म में अक्षय करीना की कैमिस्ट्री देखने लायक है।
क्यों ना देखें:-
फिल्म में मघ्यांतर से पहले का भाग काफी शानदार बना है, लेकिन उसके बाद फिल्म घीमी हो जाती है और अंत में फिर से उसमें जान आती है। चुंकि यह फिल्म मसालेदार है तो सार्थक प्रेमियों के लिए निराशा ही हाथ आती है।
अंत में:-

इस फिल्म की 2000 प्रिंट रिलीज की गई है, फिल्म में अक्षय कुमार और करीना कपूर है। फिल्म में कई हॉलीवुड कलाकार है। फिल्म में काफी कॉमेडी और जबरदस्त एक्शन है, और कई महिनों से दर्शकों को एक बडी घमाकेदार फिल्म का इंतजार है, यदि अब भी यह फिल्म ना चले तो इसे साजिद नाडियाडवाला का दुर्भाग्य समझा जाना चाहिए, वरना तो यह एक हीट फिल्म है।

मित्रों को बताये  I  राय लिखें ... Bookmark and Share
Picture Gallery : Kareena Akshay Abhishek Amisha Bollywood Kim
 
बृहस्पति के नक्षत्र
बृहस्पति के नक्षत्र व्यक्ति के जन्म के समय चन्द्रमा जिस नक्षत्र पर संचार कर रहे होते हैं वह उसका जन्म नक्षत्र कहलाता है। जन्म नक्षत्र का प्रभाव व्यक्ति के आचरण एवं व्यवहार पर पूर्ण रूप से प़डता है  आगे पढें
खबरें
फ्रांसिस इंदवार की विधवा ने नक्सलियों से की अपील
कंपनी विधेयक में सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश शामिल होंगे: खुर्शीद
सम्मान के नाम पर बहन का कत्ल, 3 गिरफ्तार
संबंधित खबरें
अमृता की बिकनी ने कमाल नही दिखाया दे दना दन पर पूरा विश्वास: अक्षय
मै अहंकारी नहीं हूं : करीना निशाना शाहिद पर चोट प्रियंका को
"कमबख्त इश्क" को दोबारा देखना चाहूंगा: सैफ अक्षय तो मेरे चाचा की उम्र के है: करीना
मुझे बॉलीवुड का "किंग" नही "मसखरा" कहलाना पसंद है: अक्षय अक्षय जैसा किस करने में कोई नही: बॉन्ड गर्ल
"कमबख्त इश्क " के गाने "ओम मंगलम" पर विवाद मेरा दिल दिल्ली में ही है: करीना
फिल्म "कमबख्त इश्क" रिलीज न्यूयार्क में हमले की साजिश विफल, चार गिरफ्तार
हॉलीवुड में जाने की योजना नहीं : अक्षय कुमार करीना को थ्री इडियट्स का सहारा
किंग नही जोकर कहिए: अक्षय कुमार प्यार में दिलचस्पी रखने वाली लडकी हूं: करीना
36 घंटे तक एक सेट से दूसरे सेट पर भागती रही करीना स्टंट दृश्यों के लिए अक्षय ने चलाई टॉम क्रूज की बाइक
कमबख्त इश्क के संवाद में महिलाओं का अपमान एक्शन फिल्मों की ओर लौटना चाहते है अक्षय
 
 
Latest Bollywood Movies Videos
ब़डे काम की चीज है मोबाइल
मोबाइल फोन हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा है। बाजार में आईफोन आने के बाद मीडिया में, वेबसाइटों पर और ब्लॉग्स पर इसकी खूब चर्चा हुई। आईफोन की कीमत काफी ज्यादा है इसलिए भारत में इसके उपभोक्ता कम हैं ...    आगे पढें
Cancer मेष
03 सितंबर , 2010
आज अनिर्णय की स्थिति रहेगी। लेन-देन हेतु धन प्रबंध करना प़ड सकता है। यात्राओं में धन खर्च करना होगा। कार्यस्थल पर कार्य की अधिकता रहेगी।
मेष वृषभ मिथुन कर्क सिंह कन्या
तुला वृश्चिक धनु मकर कुम्भ मीन
आलेख
क्रिकेट-खेल
आरोपी खिलाडियों का बचाव करेगा पाक
राष्ट्रमंडल खेल: भारतीय बैडमिंटन टीम की घोषणा
अमेरिकी ओपन: भूपति-मिर्नी दूसरे दौर में
कारोबार
अगस्त में बजाज ऑटो की बिक्री 55 प्रतिशत बढ़ी
सेंसेक्स में 32, निफ्टी में 14 अंक की तेजी
उ़डीसा रिफायनरी गुजरात से बाक्साइट ला सकती है वेदांता