Home Bookmark this site!
RSS Feed
 

हर खबर खास खबर
 
Search Now
   
21000, BSE Sensex by July 2010
पहला पन्ना » खबरें » कश्मीर हंगामे में अलगाववादियों का हाथ!
 
कश्मीर हंगामे में अलगाववादियों का हाथ!
29  जुलाई, 2009

नई दिल्ली, 29 जुलाई। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला पर प्रमुख विपक्षी दल पीडीपी के आरोप और उसके बाद उमर के इस्तीफे को भले ही राजनीतिक ड्रामा माना जा रहा हो, पर खुफिया एजेंसियों का मानना है कि यह घाटी में सक्रिय भारत विरोधी अलगाववादी ताकतों की सुनियोजित साजिश का हिस्सा है। खुफिया एजेंसियों के मुताबिक, हिंसा के जरिए सफल नहीं हो पा रही ताकतें और उनके समर्थक नेता अब घाटी में अस्थिरता फैलाने के लिए अलग-अलग तरीके अपना रहे हैं। पहले उन्होंने सुरक्षा बलों को बदनाम करके कटघरे में खडा किया, अब नेता उनके इशारे पर हैं। उल्लेखनीय बात यह है कि यह काम भी वह नेताओं से ही करवा रहे हैं। आईबी से जुडे सीनियर अफसर ने बताया कि अलगाववादी ताकतें और उनके आका सामाजिक मुद्दों के जरिए दबाव बनाने और उनको अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उछालने की रणनीति अपना रहे हैं। यह अलग बात है कि उमर अब्दुल्ला ने इस्तीफा देकर महबूबा मुफ्ती को करारार झटका दिया है।
लेकिन हंगामा खडा करने में तो कामयाबी मिल ही गई। उक्त अधिकारी के मुताबिक, घाटी में सक्रिय अलगाववादी और पाक-परस्त राजनीतिक दल सुरक्षा बलों को बदनाम करने की सुनियोजित मुहिम चलाते रहे हैं। दुनियाभर में चल रहे आतंक-विरोधी मुहिम और पाकिस्तान पर बढे अंतरराष्ट्रीय दबाव के कारण अलगाववादियों ने रणनीति बदली है। पिछले साल अमरनाथ यात्रा के दौरान ही यह मुहिम शुरू हुई थी। तब अमरनाथ श्रीइन बोर्ड को जमीन देने के मुद्दे पर पीडीपी ने कांग्रेस गठबंधन से अलग होकर सरकार गिरवा दी थी। उसके बाद अलगाववादियों ने एक ओर तो मुजफ्फराबाद से व्यापार करने का ऎलान किया, दूसरी ओर पूरी दुनिया को यह जताने की कोशिश की कि शेष भारत ने कश्मीर की नाकेबंदी कर दी है और लोग वहां भूखों मरने के कगार पर हैं।
इस पूरे आंदोलन में पीडीपी काफी सक्रिय रही थी। जिस सेक्स स्कैंडल को लेकर उमर अब्दुल्ला पर आरोल लगाया गया है, वह कांड उस समय हुआ था, जब प्रदेश में पीडीपी और कांग्रेस की सरकार थी। अगर उमर अब्दुल्ला का नाम चार्जशीट में था, तो पीडीपी ने उनके खिलाफ तब कदम क्यों नहीं उठाए। क्यों नहीं तब उनका नाम उजागर किया गया। उक्त अधिकारी के मुताबिक, खुद महबूबा मुफ्ती ने तब यह तथ्य उजागर क्यों नहीं किया, जबकि सरकार के पास सारी जानकारी थी।
खुफिया एजेंसियों का कहना है कि जिस लिस्ट का उल्लेख मंगलवार को कश्मीर विधानसभा में किया गया है, वह अब कहां से आ गई। उससे भी बडा सवाल यह है कि कोर्ट पहुंचने के बजाय वह पीडीपी तक कैसे पहुंच गई। इन सवालों का उत्तर खोजा जाना चाहिए।

मित्रों को बताये  I  राय लिखें ... Bookmark and Share
Picture Gallery : Koena Kim Sonal Riya Mallika Preity
 
बृहस्पति के नक्षत्र
बृहस्पति के नक्षत्र व्यक्ति के जन्म के समय चन्द्रमा जिस नक्षत्र पर संचार कर रहे होते हैं वह उसका जन्म नक्षत्र कहलाता है। जन्म नक्षत्र का प्रभाव व्यक्ति के आचरण एवं व्यवहार पर पूर्ण रूप से प़डता है  आगे पढें
खबरें
फ्रांसिस इंदवार की विधवा ने नक्सलियों से की अपील
कंपनी विधेयक में सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश शामिल होंगे: खुर्शीद
सम्मान के नाम पर बहन का कत्ल, 3 गिरफ्तार
संबंधित खबरें
कश्मीर मसले पर फारूक की चिदंबरम से मुलाकात अब विशिष्ट जमात शामिल हो गए उमर : फारूक
मैं मोदी का बचाव नहीं कर रहा: फारूक अब्दुल्ला कश्मीर हमेशा भारत का अभिन्न हिस्सा रहेगा: फारूक
पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफा नहीं दे रहा : फारूक अब्दुल्ला उमर के सुरक्षा इंतजामात को लेकर फारूक दुखी
नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता में भारत अव्वल 5 देशों में शामिल: अब्दुल्ला उचित कीमतों पर मिलेगा सोलर कुकर: अब्दुल्ला
शेखावत का निधन देश के लिए क्षति: अब्दुल्ला कश्मीरी भारत से अलग होना नहीं चाहते : फारूक
सीबीआई ने भेजी चिट्ठी, उमर-फारूक नहीं शामिल अमृतसर में देश का पहला सोलर पावर प्लांट शुरू
5 साल में राज्य के हर गांव में बिजली मिलेगी- फारूक अब्दूल्ला जम्मू-कश्मीर : बेग के खिलाफ पेश होगा प्रस्ताव
पीडीपी का मकसद केवल हंगामा खडा करना है- फारूक अब्दुल्ला पाक में इन दिनों आतंकवादी हमले आम हो गए है: फारूक अब्दुल्ला
उमर अब्दुल्ला ने उच्चस्तरीय टीम वारामूला भेजी उमर अब्दुल्ला ने जूता फेंकने वाले को किया माफ
आतंकवादियों ने कश्मीर में पटरी उ़डाई (लीड-1) कश्मीर: ह़डताली कर्मचारियों का नेता हिरासत में
 
 
Latest Bollywood Movies Videos
भरपेट खाएं वजन घटाएं
आज बढता वजन आम समस्या हो गई है, इससे निजात पाने के लिए हम कई उपाय अपनाना शुरू कर देते है। जिनमें खास तोर पर डाइटिंग है, लेकिन यह इसका सही हल नही है ..    आगे पढें
Cancer मेष
03 सितंबर , 2010
आज अनिर्णय की स्थिति रहेगी। लेन-देन हेतु धन प्रबंध करना प़ड सकता है। यात्राओं में धन खर्च करना होगा। कार्यस्थल पर कार्य की अधिकता रहेगी।
मेष वृषभ मिथुन कर्क सिंह कन्या
तुला वृश्चिक धनु मकर कुम्भ मीन
आलेख
क्रिकेट-खेल
आरोपी खिलाडियों का बचाव करेगा पाक
राष्ट्रमंडल खेल: भारतीय बैडमिंटन टीम की घोषणा
अमेरिकी ओपन: भूपति-मिर्नी दूसरे दौर में
कारोबार
अगस्त में बजाज ऑटो की बिक्री 55 प्रतिशत बढ़ी
सेंसेक्स में 32, निफ्टी में 14 अंक की तेजी
उ़डीसा रिफायनरी गुजरात से बाक्साइट ला सकती है वेदांता