गुवाहाटी, 23 सितंबर। असम रणजी टीम के पूर्व भारतीय कप्तान गुंडप्पा विश्वनाथ 2009-10 सत्र के लिए सलाहकार होंगे। असम क्रिकेट संघ ने उम्मीद जताई है कि पिछले चार सत्र से निचले दर्जे में खेल रही टीम की तलदीर भारत के इस पूर्व घुरंघर बल्लेबाज के मार्गदर्शन में बदलेगी। विश्वनाथ इससें पहले राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी मे बल्लेबाज सलाहकार भी रह चुके है। एसीए के एक अघिकारी ने कहा हमने शुरूआती चरण में अच्छा खेला लेकिन पिछले सत्र में कट से चूक गए। उम्मीद है कि विश्वनाथ के मार्गदर्शन में हम एलीट वर्ग में खेल सकेंगे। रणजी कोच शुभ्रजीत सैकिया और शुभदीप घोष इस 60 वर्षीय क्रिकेटर के साथ काम करेंगे। रणजी टीम का शिविर चार अक्टूबर से शुरू हो रहा है।