नई दिल्ली। दिल्ली की हाफ मैराथन इथोपिया के धावक डेरिबो मर्गा ने जीत ली हैं। डेरिबा ने 21 किलोमीटर लंबी रेस 59.15 मिनट में पूरी की। महिलाओं में केन्या की कैटिना विजेता बनी। विजेताओं को पुरस्कार देने के लिए मुख्यमंत्री शीला दीक्षित, सुरेश कलमाडी जैसी हस्तियां मौजूद थीं। इस मौके पर शाहरूख खान, राहुल बॉस विजेंदर सिंह जैसे सितारे भी मौजूद थे। करीब 250 विदेशियों ने भी इस दौड में हिस्सा लिया। राजधानी के विनय मार्ग स्थित केंद्रीय सचिवालय मैदान से शुरू हुई दिल्ली हाफ मैराथन में लगभग 30 हजार धावकों ने हिस्सा लिया। दिल्ली हाफ मैराथन में इस बार कुछ दो लाख 10 हजार डालर की पुरस्कार राशि है।
|