|
 |
|
आरोपी खिलाडियों का बचाव करेगा पाक |
लंदन। पाकिस्तान ने गुरूवार को स्पष्ट किया कि वह अदालत में तीनों आरोपी खिलाडियों का बचाव करेगा। उसका मानना है कि जब तक कि इन खिलाडियों के दोष साबित नहीं हो जाते तब तक वे निर्दोष हैं।
मैच फिक्सिंग विवाद के ताजा विवाद में पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के कप्तान सलमान बट्ट, तेज गेंदबाज मोहम्मद आमेर और मोहम्मद आसिफ आरोपी हैं। तीनों खिलाडियों से लगभग डेढ़ घंटे की बातचीत के बाद ब्रिटेन में पाकिस्तान के उच्चायुक्त वाजिद शमसुल हसन ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि तीनों खिल़ाडी ब्रिटेन में ही रहेंगे और अपने ऊपर लगे आरोपों के मद्देनजर खुद को निर्दोष साबित करेंगे। उन्होंने कहा, ""जो कुछ भी हुआ है उससे वे प .... |
|
|