• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कहां जाता है प्रियंका चोपड़ा का पैसा ?

Where does Priyanka Chopra money go - Bollywood News in Hindi

मुंबई,। प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर हाल ही में बच्चों का एक मजेदार वीडियो शेयर किया। वीडियो में बच्चे हंसते और खेलते नजर आए। अभिनेत्री ने पोस्ट में बताया कि उनका पैसा कहां जाता है?


शेयर वीडियो के स्क्रीन पर "आपके सारे पैसे कहां जाते हैं" लिखा दिखाई दिया। एक बच्चा अपने पेट की ओर इशारा करता है, जबकि दूसरा अपने पेट से खेलता हुआ दिखाई देता है। पीसी ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर वीडियो को शेयर किया।

सोशल मीडिया पर खासा सक्रिय रहने वाली अभिनेत्री ने पति निक जोनास, बेटी मालती और पालतू पेट के साथ घर पर अपने प्री-क्रिसमस इवेंट की एक झलक शेयर की थी। पहली तस्वीर में प्रियंका अपने पति निक के बगल में बैठी हैं और रोमांटिक पल साझा करती दिखाई दीं।

तस्वीरों में निक और प्रियंका साथ में बेहद खूबसूरत लग रहे थे। इवेंट के लिए अभिनेत्री ने शानदार रेड कलर की आउटफिट पहना। वहीं, निक काले रंग के सूट में सहज रूप से स्टाइलिश दिख रहे थे। अभिनेत्री ने पोस्ट को "होम" कैप्शन के साथ शेयर किया था।

एक तस्वीर में प्रियंका और निक की लाडली मालती खेलती दिखाई दी थी। अंतिम तस्वीर में निक मजेदार अंदाज में पोज देते नजर आए थे।

हाल ही में प्रियंका और निक सउदी अरब के जेद्दा में रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में शिरकत किए थे। कार्यक्रम में उल्लेखनीय योगदान के लिए अभिनेत्री को मानद पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। कार्यक्रम की तस्वीरें साझा करते हुए, चोपड़ा ने लिखा था, "रेड सी फिल्म फेस्टिवल, इस अद्भुत सम्मान के लिए धन्यवाद। सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को बधाई।“

प्रियंका जल्द एक्शन-थ्रिलर ‘सिटाडेल’ के दूसरे सीजन में दिखाई देंगी। इसके अलावा उनकी झोली में फरहान अख्तर की ‘जी ले जरा’ भी है।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Where does Priyanka Chopra money go
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: priyanka chopra, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

1 / 45

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved