• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राशिफल: कैसे बीतेगा 12 राशि के जातकों का शुक्रवार का दिन, बन रहा है गज केसरी योग

Horoscope: How will the Friday of the people of 12 zodiac signs pass, Gaj Kesari Yoga is being formed - Jyotish Nidan in Hindi

मेष
अपनी समझदारी से रूके कार्य पूरे करने में सफल होंगे। यश प्राप्ति के योग हैं। व्यावसायिक कार्यप्रणाली सुधरेगी। नई योजना बनेगी। निवेश शुभ रहेगा। कुसंगति से हानि होगी।

वृषभ


कई दिनों से रूके कार्य पूरे होंगे। अपने व्यवहर को नम्र रखें। पिता की चिंता रहेगी। यात्रा सफल रहेगी। सामाजिक कार्य में रूचि रहेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। विवाद न करें।

मिथुन


अपने वाक्चातुर्य से कार्यस्थल पर सभी का मन जीत लेंगे। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। निवेश में हानि संभव है। दिल को ठेस पहुंच सकती है, धैर्य रखें।

कर्क


अपनी आदत सुधारें। गजकेसरी योग के प्रभाव से व्यवसाय में लाभ हो सकता है। प्रेम-प्रसंग में सावधानी रखें वर्ना स्थिति बिगड़ सकती है, राजकीय सहयोग मिलेगा।

सिंह


व्यवसाय में प्रयास सफल रहेंगे। उत्साह वृद्धि होगी। सुख के साधन मिलेंगे। शत्रु परास्त होंगे। पीड़ा रहेगी। यात्रा सुखद रहेगी। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।

कन्या


किसी के बारे ज्यादा सोचना ठीक नहीं है। जल्दबाजी न करें, काम बिगड़ सकते हैं। अस्वस्थता रह सकती है। शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मसम्मान बढ़ेगा। चोरी आदि से बचें। निवेश शुभ रहेगा।

तुला


क्रोध की अधिकता से बने काम बिगड़ सकते हैं। राजकोप का सामना करना पड़ सकता है। अस्वस्थता रहेगी। भय का वातावरण बनेगा। यात्रा आदि से लाभ होगा। माता पिता के साथ संबंध अच्छे होंगे।

वृश्चिक


कारोबार में उन्नति के अवसर मिलेंगे। सब को साथ में लेकर चलें। आर्थिक संकट संभव है। अचानक बड़े खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। हानि से बचें। कुसंगति हानिकर रहेगी।

धनु


इस राशि के लोगों के लिए गज केसरी योग बेहद शुभ फल देगा। संतान के किए कार्य मन को सुख देंगे। गृहस्‍थ सुख मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। बकाया वसूली होगी। यात्रा सफल रहेगी। परिश्रम अधिक होगा। आजीविका के कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी।

मकर


साझेदारी में किए कारोबार में तरक्की होगी। धन लाभ होता रहेगा। नया मकान दुकान खरीदने के योग हैं। धर्म-कर्म में रूचि बढ़ेगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। यात्रा सफल रहेगी।

कुंभ


सुख सुविधा के सामानों पर खर्च होगा। पत्नी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। जिद न करें, परिजनों की बात मानें, लाभ होगा। घर की साफ सफाई करने में समय बीतेगा। अकारण घर का वातावरण खराब न करें।

मीन


अनजान लोगों से संबंध स्थापित होंगे। जीवन शैली में परिवर्तन से लोग अचंभित होंगे। आय के नए स्रोत सामने आएंगे। भविष्य के प्रति भय रहेगा। व्यावसायिक नए अनुबंध होंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Horoscope: How will the Friday of the people of 12 zodiac signs pass, Gaj Kesari Yoga is being formed
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: horoscope how will the friday of the people of 12 zodiac signs pass, gaj kesari yoga is being formed, astrology in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

जीवन मंत्र

आपका राज्य

Traffic

1 / 45

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved