हिंदू धर्म में मकर संक्रांति का पर्व बेहद खास माना जाता है, मकर संक्रांति के दिन भगवान सूर्य की पूजा और गंगा स्नान के साथ दान-पुण्य भी किया जाता है। इस दिन दान के नियम जानने आपके लिए बहुत जरूरी होता है।
अगर आप इन नियमों को नहीं जानते तो आपका दिया गया दान व्यर्थ ही चला जाएगा और आपको दिए हुए दान का कोई शुभफल प्राप्त नहीं होगा। मकर संक्रांति का त्योहार साल 2021 में 14 जनवरी 2021 को मनाया जाएगा तो चलिए जानते हैं मकर संक्रांति दान के नियम।
मकर संक्रांति दान के नियम, जरूर करें इन चीजों का दान
(1) मकर संक्रांति को आप जो भी दान दे रहे हैं। वह किसी निर्धन व्यक्ति के घर जाकर ही दान करें। इससे आपको दान के उत्तम फलों की प्राप्ति होगी।
(2) अगर आप मकर संक्रांति को किसी गरीब, गाय, बीमार या किसी ब्राह्मण को दान करते हैं तो आपको इसके सबसे अधिक शुभ फल प्राप्त होंगे और यदि कोई इन लोगों को दान करना चाहता हैं तो आपको उसे रोकना भी नहीं चाहिए।
(3) दान का फल परिवार के सभी लोगों को प्राप्त होता है। इसलिए मकर संक्रांति के दिन करते समय खराब वस्तुओं का दान बिल्कुल भी न करें। ऐसा करने से आपको आपके परिवार को पुण्य फलों की प्राप्ति की जगह अशुभ फल प्राप्त होंगे।
(4) मकर संक्रांति को आप जिस भी वस्तु का दान उसे हाथ में लेकर ही दान करें। आप इस दिन तिल का दान करते वक्त अपने पित्तरों और अन्य किसी चीज का दान करते समय देवताओं का ध्यान अवश्य करें।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
कालाष्टमी पर भैरव के दर्शन-पूजन मात्र से क्रूर ग्रहों के कुप्रभाव से छुटकारा मिलता है!
राशिफल: ऐसे बीतेगा 12 राशि के जातकों का बुधवार का दिन
राहुकाल करता है मतिभ्रम, बचने के लिए देवी त्रिपुरा सुंदरी के महागौरी स्वरूप की पूजा-अर्चना करें!
Daily Horoscope