नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में दिल्ली की सातों सीटें जीतने के बाद दिल्ली भाजपा में उत्साह से लबरेज नजर आ रही है। भाजपा का लक्ष्य अब अगले साल होने वाले विधानसभा के चुनावों पर है। यही वजह है कि भाजपा ने अब मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना तेज कर दिया।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी लोकसभा चुनाव जीतने के बाद आज अपने उत्तर पूर्व लोकसभा क्षेत्र पहुंचे। मनोज तिवारी ने इस दौरान रोड शो किया और वोटर्स को धन्यवाद देऐ हुए जनता से अपील की कि विधानसभा चुनाव में दिल्ली को भाजपा की जरूरत है। केंद्र में मोदी सरकार है, ऐसे में दिल्ली में भाजपा के जीतने से दोगुनी रफ्तार से विकास होगा।
सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि जनता ने देश में मोदी को चुन लिया है और ऐसे में दिल्ली में भाजपा का जीतना आवश्यक है। हम विधानसभा में सत्तर में साठ जीतेंगे। उन्होंने आगे कहा कि बीस साल का वनवास अबकी बार खत्म होगा। भाजपा सांसद तिवारी ने अरविंद केजरीवाल को दिल्ली के लिए अभिशाप बताया। नाकाम और झूठे केजरीवाल को जनता परमानेंट हटाएगी।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
'हर्ष और उल्लास का पर्व जीवन में लाए ऊर्जा और उमंग', पीएम मोदी ने देशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं
उत्तर प्रदेश : संभल के बाद अब बरेली में भी नमाज का समय दोपहर 2:30 बजे किया गया
होली के दिन जुमे की नमाज पढ़कर सीधा घर जाएं मुसलमान भाई : अबू आजमी
Daily Horoscope