भिवानी। कांग्रेस की लोकसभा सांसद कुमारी शैलजा ने कहाकि महाराष्ट्र में भाजपा जब देखो जोड़-तोड़ करती रहती है और महाराष्ट्र में पार्टी पर पार्टी तोड़ती रहती है। उन्होंने कहा कि भाजपा को सत्ता की भूख इतनी हो गई कि उन्होंने लोकतंत्र को ताक पर रख दिया। उन्होंने कहाकि हमें पूरा विश्वास है कि हमारा गठबंधन महाराष्ट्र और झारखंड दोनों जगह जीतेगा। उन्होंने कहा कि मैं उत्तराखंड की प्रभारी हूं और उत्तराखंड में केदारनाथ के उप चुनाव हो रहे हैं। हालांकि भाजपा ने भी उत्तराखंड में हर तरह के हथकंडे अपनाए हैं जिसकी मिसाल मुंबई में भी देखी गई थी कि किस तरह से भाजपा द्वारा पैसा बांटा जा रहा था। किस तरह से इनके नेता रंगे हाथों पैसे बाटते पकड़े जाते हैं। उन्होंने कहा कि EVM को हमने और हमारी पार्टी ने उठाया और इलेक्शन कमीशन के सामने भी रखा। लेकिन, इलेक्शन कमीशन की जिस तरह की टिप्पणी आई, वह सभी ने देखी है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
'हर्ष और उल्लास का पर्व जीवन में लाए ऊर्जा और उमंग', पीएम मोदी ने देशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं
उत्तर प्रदेश : संभल के बाद अब बरेली में भी नमाज का समय दोपहर 2:30 बजे किया गया
होली के दिन जुमे की नमाज पढ़कर सीधा घर जाएं मुसलमान भाई : अबू आजमी
Daily Horoscope