• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हरियाणा को तरक्की की राह पर लेकर जा रहे हैं सीएम सैनी : डा. सतीश पूनिया

CM Saini is taking Haryana on the path of progress: Dr. Satish Poonia - Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। हरियाणा भाजपा प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया ने कहाकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश विकसित बनने की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। पीएम मोदी के ही दिखाएं गए रास्ते पर चलकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जनहित के काम कर रहे हैं। हरियाणा विधानसभा चुनाव में विजय संकल्प को लेकर शुक्रवार को अहमदाबाद गुजरात में प्रवास पर पहुंचे डा. पूनिया ने बोपल में हरियाणा परिवार के प्रबुद्धजनों, उद्यमियों और समाजसेवियों के साथ संवाद किया और तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने का आह्वान किया।
हरियाणा प्रवासियों से बातचीत करते हुए डा. सतीश पूनिया ने कहाकि हरियाणा की तरक्की और विकसित हरियाणा बनाने के लिए भाजपा सरकार जरूरी है। उन्होंने कहा कि 2014 में हरियाणा की देश भक्त और राम भक्त जनता ने भाजपा सरकार चुनी। 2014 के बाद विकास की जो यात्रा शुरू हुई वह अब लगातार जारी है।
प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी बिना भेदभाव किए विकास कार्यों को गति दे रहे हैं। प्रदेश के हर वर्ग के हित में काम करते हुए हर रोज मुख्यमंत्री सैनी नए-नए निर्णय लेकर जनता को राहत पहुंचा रहे हैं। डा. पूनिया ने कहा कि 2014 से पहले कांग्रेस के भ्रष्टाचार की चर्चा आम हो गई थी। गरीब घर के युवाओं को सरकारी नौकरी नहीं मिलती थी। कांग्रेस ने जाति व धर्म के आधार पर समाज को बांटने का काम किया। भ्रष्टाचार और परिवारवाद के कारण जनता को लगने लगा था कि कांग्रेसी सिर्फ अपने परिवार और अपने-अपने लोगों को आगे बढ़ाने के लिए ही हैं।
पूनिया ने कहा कि 2014 में देश और प्रदेश की जनता ने भाजपा की सरकार चुनी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबका साथ, सबका विकास और सबका प्रयास के मंत्र पर चलते हुए हर वर्ग को लाभान्वित किया। हरियाणा में भाजपा ने व्यवस्था परिवर्तन कर जनता को भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलाई।
डा. पूनिया ने कहा कि कांग्रेस शासन में बिजली और पानी के लिए हाहाकार मचता था। हर रोज लोग सड़कों पर आकर आंदोलन करते थे। गरीब लोगों को झूठे आश्वासन देकर भ्रमित करने का काम कांग्रेस अब भी कर रही है। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने गरीब लोगों को 8500 रुपये हर महीने देने का लालच दिया। संविधान और आरक्षण खत्म होने का भय दिखलाया। उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस की हकीकत जनता के सामने आ चुकी है। पूनिया ने सभी हरियाणावासियों से तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने का आह्वान किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-CM Saini is taking Haryana on the path of progress: Dr. Satish Poonia
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chandigarh, haryana bjp, state in-charge, dr satish poonia, \r\nprime minister narendra modi, development, chief minister naib singh saini, public welfare, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

1 / 45

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved