चंडीगढ़। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि फिल्म अभिनेता और कलाकार मनोज कुमार आज 87 साल की आयु पूरी करके इस दुनिया को छोड़कर चले गए लेकिन उनका किरदार हमेशा जिंदा रहेगा। उन्होंने कहा कि उनके गीतों और उनकी अदाकारी में हमेशा भारत की संस्कृति की सुगंध आती थी और उनके गाए हुए और फिल्माए हुए नगमे हमेशा याद किए जाएंगे।
विज आज मशहूर कलाकार और फिल्म एक्टर मनोज कुमार के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए यह बात बोल रहे थे।
उल्लेखनीय है कि फिल्म कलाकार मनोज कुमार का सुबह मुंबई में निधन हो गया। वे 87 साल के थे। वे विशेष रूप से अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाने जाते थे। उन्हें भारत कुमार के नाम से भी जाना जाता था। उपकार, पूरब-पश्चिम, क्रांति, रोटी-कपड़ा और मकान उनकी बेहद कामयाब फिल्में रहीं थी।
गौरतलब है कि उन्हें लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां थीं। मनोज कुमार काफी समय से लिवर सिरोसिस से जूझ रहे थे। उनकी हालत बिगड़ने के बाद उन्हें 21 फरवरी 2025 को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका अंतिम संस्कार कल मुंबई में होगा।
मनोज कुमार को 7 फिल्म फेयर पुरस्कार मिले थे। पहला फिल्म फेयर 1968 में फिल्म उपकार के लिए मिला था। उपकार ने बेस्ट फिल्म, बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट स्टोरी और बेस्ट डायलॉग के लिए चार फिल्म फेयर जीते। 1992 में उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया। 2016 में उन्हें दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से नवाजा गया।
इस मौके पर विज ने उनकी फिल्मों के कुछ गीतों को गाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
बंगाल में नहीं लागू होगा वक्फ संशोधन कानून, दीदी करेंगी आपकी संपत्ति की रक्षा : ममता बनर्जी
राष्ट्रपति मुर्मू की ऐतिहासिक स्लोवाकिया यात्रा, दोनों देशों के बीच रिश्ते गहरे होने की उम्मीद
तहव्वुर राणा का भारत प्रत्यर्पण स्वागतयोग्य, विजय माल्या, नीरव और ललित मोदी को भी लाए सरकार : नाना पटोले
Daily Horoscope