सीतापुर। सीतापुर में हिंदू शेर सेना का पांचवां स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में भारी संख्या में महिला और पुरुष कार्यकर्ता शामिल हुए, जिन्होंने भगवा ध्वजों के साथ सड़कों पर रैली निकाली और संगठन की ताकत का प्रदर्शन किया। यह रैली जनपद की सड़कों से होती हुई राजा कालेज मैदान तक पहुंची, जहां पर स्थापना दिवस समारोह का आयोजन हुआ था।
कार्यक्रम में हिंदू शेर सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास हिंदू ने कार्यकर्ताओं के साथ एकजुटता का संदेश दिया। आयोजन में विदेशी संत भी शामिल हुए, जिन्होंने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम को और भी महत्वपूर्ण बना दिया।
स्थापना दिवस में एक विशेष आकर्षण की झांकी लव जिहाद को लेकर तैयार की गई थी, जो चर्चा का विषय बन गई। इस झांकी के माध्यम से हिंदू शेर सेना ने अपने विचारों और सामाजिक संदेशों को प्रदर्शित किया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
'हर्ष और उल्लास का पर्व जीवन में लाए ऊर्जा और उमंग', पीएम मोदी ने देशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं
उत्तर प्रदेश : संभल के बाद अब बरेली में भी नमाज का समय दोपहर 2:30 बजे किया गया
होली के दिन जुमे की नमाज पढ़कर सीधा घर जाएं मुसलमान भाई : अबू आजमी
Daily Horoscope