चंडीगढ़। प्रदेश में 29 जनवरी से प्रारंभ हुआ जाट आंदोलन अब गंभीर रुप लेने लगा है। आंदोलनकारियों की प्रतिदिन बढ़ रही संख्या सरकार की चिंता बढ़ा रही है। अब जाट आरक्षण आंदोलनकारियों ने 12 फरवरी को दिल्ली जाम करने की चेतावनी दी है। आंदोलनकारियों की संख्या और दिल्ली जाम की चेतावनी को देखते हुए प्रदेश सरकार ने पैरामिलिट्री की 20 ओर कंपनियां प्रदेश में बुला ली है।
थल के देवबन कैंची में राजमार्ग के पास धरने पर बैठे लोगों को संबोधित करते हुए जाट नेताओं ने कहा कि देश में शांति चाहिए तो सरकार जाट सहित छह जातियों को आरक्षण दें। प्रशासन ने धरना स्थलों के नजदीक स्थित शराब के ठेके बंद करा दिए है। वहीं प्रदेश में चल रहे जाट आरक्षण आंदोलन को देखते हुए केन्द्र सरकार भी सर्तक हो गई है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए गृह मंत्रालय ने प्रदेश सरकार से पूरी स्टेटस रिपोर्ट मांगी है।
गौरतलब है कि आंदोलन के चलते प्रदेश में पहले से ही पैरामिलिट्री की 37 कंपनियां तैनात है। वहीं मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बताया कि हरियाणा में भेजी गई अद्र्धसैनिक बलों की कंपनियों को मांग के अनुरूप जिलों में तैनात किया जा रहा है। केंद्र सरकार से अतिरिक्त बल तैयार रखने की गुजारिश की गई है। जरूरत पडऩे पर केंद्र से अतिरिक्त पुलिस बल तुरंत हरियाणा पहुंच जाएगा। आंदोलनकारियों की सबसे अधिक संख्या रोहतक, जींद में देखने को मिल रही है।
[@ सावधान हो जायें अब भ्रस्ट अफसर]
[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
'हर्ष और उल्लास का पर्व जीवन में लाए ऊर्जा और उमंग', पीएम मोदी ने देशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं
उत्तर प्रदेश : संभल के बाद अब बरेली में भी नमाज का समय दोपहर 2:30 बजे किया गया
होली के दिन जुमे की नमाज पढ़कर सीधा घर जाएं मुसलमान भाई : अबू आजमी
Daily Horoscope