कोलारेडो। कोलारेडो में रहने वाला 10 साल का एक बच्चा धीरे धीरे पत्थर का बनता जा रहा है। इस बच्चे का नाम है जेडेन रॉजर। जेडेन को त्वचा संबंधी एक दुलर्भ बीमारी हो गई है। इससे जेडेन की त्वचा धीरे-धीरे कडी होती जा रही है और उसका शरीर पत्थर का बनता जा रहा है। इस बीमारी के अब तक कुल 41 मामले ही दर्ज किए गए हैं। चिकित्सकों ने इस बीमारी की पहचान स्टिफ स्किन सिंड्रोम के रूप में की है लेकिन इस बीमारी का अभी तक कोई इलाज नहीं है।
जेडेन को यह समस्या तीन साल पहले शुरू हुई। तीन साल पहले उसके माता-पिता ने उसकी त्वचा में कुछ स्पॉट नोटिस किए थे, जो कडे हो रहे थे। अब ये निशान जेडेन के पूरे शरीर में फैल गए है। जेडेन के परिजनों ने उसे कई चिकित्सकों को दिखाया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। हांलांकि डॉक्टर उसे कीमोथैरेपी ड्रग दे रहे हैं, जिससे उसकी इस बीमारी के बढने की दर में कमी आई है। जेडेन को लगता है कि उसे किसी कठोर सतह पर बांधा जा रहा है। इस बीमारी के कारण अब जेडेन का चलना फिरना भी मुश्किल हो गया है। चिकित्सक उसकी बीमारी का इलाज ढूंढ कर रहे हैं।